उझानी। बाइपास पर मंगलवार शाम बाइक और साइकिल सवार आमने सामने से टकरा गए। साइकिल सवार कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामालदेव निवासी महेश पाल (55) लहूलुहान हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट बताई गई है। बाइक सवार कस्बे के मोहल्ला गद्दीटोला निवासी संजू (20) पुत्र दयाराम मामूली रूप से घायल है। महेश प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल महेश के परिजनों ने बाइक सवार को पुलिस के हवाले कर दिया है।