फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नागरझूना के युवक की बेंगलुरु में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक रामसेवक।फाइल फोटो
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नागरझूना के 22 वर्षीय युवक की कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इससे गांव में शोक की लहर है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामसेवक (22) पुत्र सावंती उर्फ बड़े को गांव का ही एक व्यक्ति कुछ माह पहले मजदूरी करने के लिए बेंगलुरु ले गया था। परिजनों ने बताया कि 28 जुलाई को वहां के ठेकेदार ने फोन कर सूचना दी कि रामसेवक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। कर्नाटक पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिवार के लोगों को सौंप दिया। शव बुधवार की सुबह गांव लाया गया। गांव पहुंचने पर शव को देख परिवार के लोगों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक की मां और बहनें बेसुध हो गईं। ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि हादसे की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें