बदायूं। 16 जुलाई को एक युवक के साथ 8.57 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई थी। साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। बुधवार को एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह व साइबर थाना प्रभारी विनोद कुमार वर्धन ने पीड़ित से ठगी गई धनराशि में से 4.31 लाख रुपये वापस कराए है। पीड़ित ने एसएसपी का आभार जताया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्रीराम नगर काॅलोनी निवासी सौरभ ग्रोवर का 16 जुलाई को साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर लिया था। ठगों ने उनके मोबाइल से 8.57 लाख रुपये की धनराशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली थी। जब उनके मोबाइल पर रुपये ट्रांसफर होने के संदेश मिले तो उन्हें साइबर ठगी की जानकारी हुई। उसी समय साइबर क्राइम थाना पुलिस को सूचना दी। हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद साइबर थाना पुलिस ने जिस खाते में रुपये ट्रांसफर हुए थे। उन्हें बैंक से फ्रीज कराए और 4.31 रुपये वापस कराए। बुधवार को एसएसपी व साइबर थाना प्रभारी ने पीड़ित को रुपये वापस कराने के प्रपत्र दिए है। साइबर थाना प्रभारी ने बताया शेष रुपये भी वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है।