फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने के सामने भाकियू का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एक विवाहिता के परिजन वर पक्ष के लोगों को उनकी मांग के अनुरूप दहेज नहीं दे सके। इसके चलते गांव भगवतीपुर में विवाहिता की हत्या कर दी गई। परिजन के काफी प्रयासों के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। ये आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को सिविल लाइंस थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया और डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। बाद में धरनास्थल पर पहुंचे डीएम को किसानों ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रवेंद्र सिंह ने कहा कि गांव भगवतीपुर में दहेज की खातिर मालती देवी की हत्या कर दी गई। परिजन के काफी प्रयासों के बाद में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, लेकिन उसके बाद भी हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस सत्ता पक्ष के दबाव में आकर कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की ओर से लगातार फैसले का दबाव बनाया जा रहा है।
भाकियू के धरने को खत्म कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी और एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा पहुंचे, लेकिन धरना स्थल पर मौजूद लोग डीएम को वहां बुुलाए जाने की मांग पर अड़ गए। कुछ देर बाद डीएम दिनेश कुमार सिंह धरनास्थल पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया। इस मौके पर राजेश तोमर, सूरजपाल, रविदेव, वीरेश शर्मा, सुरेंद्र, दुष्यंत सिंह, चिरौंजी, धनवेदी, कल्याण सिंह, रवि देव, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें