फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और कैंटर की टक्कर में दोनों ड्राइवर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। बदायूं रोड पर बुधवार सुबह कैंटर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। बदायूं रोड पर एक ढाबा के सामने कासगंज की ओर से बरेली को निकले कैंटर का चालक अलीगढ़ जिले के इगलास निवासी मोहन उपाध्याय (40) अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कैंटर सामने आ रहे ट्रक से भिड़ गया। ट्रक चालक मैनपुरी जिले में भौगांव निवासी दिनेश (30) पुत्र कुबेर सिंह भी घायल हो गया। दोनों वाहन के घायल चालकों को दूसरे वाहन सवार लोगों ने बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें