फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर युवक की हत्या, शव खेत में फेंका

विज्ञापन
मनवीर का फाइल फोटो। - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
ओरछी (बदायूं)। थाना फैजगंज बेहटा के गांव खेड़ादास में युवक की हत्या करने के बाद शव खेत में फेंक दिया गया। खेत स्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गले पर निशान हैं ऐसे में माना जा रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाने के गांव ओरछी निवासी 22 वर्षीय मनवीर क्षेत्र के गांव खेड़ादास में हरीबाबू की दुकान किराये पर लेकर यहां क्लीनिक चलाता था। शुक्रवार को गांव से वह दुकान के लिए निकला था। दुकान की साफ-सफाई की। इसके बाद मनवीर के पास एक अन्य युवक पहुंचा। युवक मुंह पर मफलर जैसा लपेटे था। गांव के लोग उसे नहीं जानते थे। मनवीर उस युवक के साथ बाइक से चला गया। इसके बाद दुकान पर नहीं लौटा। शाम चार बजे के बाद खेड़ादास गांव के जंगल में विजयपाल के खेत में मनवीर का शव मिला। विजयपाल ने खेत में शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसओ सुरेश चंद्र गौतम मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त के बाद परिवारवालों को सूचना दी गई। मनवीर की बाइक और मोबाइल भी गायब हैं। उसके गले पर निशान हैं। ऐसे में प्रतीत होता है कि गला दबाकर हत्या करने के बाद शव फेंका गया होगा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत सही वजह साफ हो सकेगी।
-
खेत में युवक का शव मिला है। प्रथम दृष्टयता हत्या का मामला मालूम होता है। उसके गले पर निशान हैं। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। शुक्रवार सुबह युवक किसी के साथ बाइक से निकला था। उसकी बाइक और मोबाइल भी गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें