फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नईम के गुर्गों ने हत्यारोपी के भांजे को गोली मारी

Mon, 01 Feb 2016 10:51 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर नईम उर्फ राजा की बीती 20 अक्तूबर को छोटी सराय इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके छोटे भाई फहीम राजा ने हाशिम, अकरम उर्फ नन्ना, अमजद, शराफत, लखन, राजा पुत्र शराफत हुसैन, शब्बू, अनवार, मुन्ना, आशू, जहांगीर, शकील के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अब तक शेखूपुर निवासी शकील और गुड्डा को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं शराफत, शब्बू और राजा को विवेचना में पुलिस ने क्लीनचिट दे दी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार को फहीम राजा ने अपने पिता मोहम्मद कासिम, भूरा और एक अन्य के साथ मिलकर शेखूपुर में शकील की हत्या के इरादे से धावा बोल दिया। यहां शकील का भांजा सोहेल इन लोगों के हत्थे चढ़ गया। हमलावरों ने उसको जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसमें सोहेल गोली लगने से घायल हो गया। बाद में सभी हमलावर मौके से भाग गए। मामले में फहीम राजा, मोहम्मद कासिम और भूरा समेत चार लोगों के खिलाफ कातिलाना हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कहीं गैंगवार का आगाज तो नहीं
बदायूं। नईम उर्फ राजा की हत्या को साढ़े तीन माह हो चुके हैं। नईम की हत्या के बाद से ही गैंगवार की आशंका जताई जा रही थी। दो महीने पहले भी फहीम ने अपने साथियों के साथ मोहल्ला खंडसारी में रहने वाले आरोपियों के घरों पर हमला बोलकर यहां तोड़फोड़ की थी। शेखूपुर में जिस तरह से नईम हत्याकांड के आरोपी शकील के भांजे पर हमला किया गया, वह गैंगवार की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें