शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जाबिर जैदी ने कहा कि कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है। लोग जुड़ रहे हैं इससे बाकी दलों के नेता परेशान हैं। इस मौके पर आतिफ खां, चश्मपाल सिंह राजा, पूयीष रंजन यादव,रामकुमार शर्मा, राजेश कुमार सिंह, शोएब, मुर्शरफ, श्याम कुमार,अखिलेश कुमार, नईम खां, प्रवीन कुमार, प्रमोद कुमार, सुरेश सिंह राठौर आदि थे।
इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष साजिद अली खां के आवास पर हुई बैठक में विधान परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशी घोषित करने को विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि चुनाव में मजबूत प्रत्याशी को उतारा जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव आजम अली, विपिन मिश्रा, जितेंद्र कश्यप, पीपी सिंह तोमर, फारुख शाने रजा आदि थे।