फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कुश्ती में मुनेंद्र, दीपांशु, अजय व सनोज का मंडल के लिए चयन

विज्ञापन
मंडलीय प्रतियोगिता में शामिल होने को कुश्ती में दाव-पेच लगाते छात्र। संवाद
विज्ञापन
अलापुर। नगर के नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज में जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के कई इंटर कॉलेजों के छात्रों ने अपना दमखम दिखाया। यहां पर अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 वर्ग का मैच हुआ। इसमें मुनेंद्र, दीपांशु, अजय व सनोज का मंडल के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग फ्री स्टाइल में पंडित त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज आसफपुर के मुनेंद्र ने 35 किलोग्राम भार वर्ग में अकेले खिलाड़ी होने की वजह से उसका चयन कर लिया गया। अंडर-17 बालक वर्ग फ्री स्टाइल में मुन्ना लाल इंटर कॉलेज वजीरगंज के दीपांशु ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में कड़े मुकाबले के बीच जीत दर्ज की। 63 किलोग्राम भार वर्ग में
अंडर-19 बालक वर्ग में पंडित त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज के अजय ने का मुकाबला 63 किलोग्राम भार वर्ग में इसी विद्यालय के सनोज से हुआ। इसमें अजय ने जीत दर्ज की। जिले से मंडल के लिए मुनेंद्र, दीपांशु, अजय के अलावा सनोज का भी चयन कर मंडल के लिए भेजा गया है। प्रतियोगिता का संचालन पीटीआई अजय कुमार की देखरेख में हुआ। निर्णायक मंडल में कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेश चंद्र त्रिपाठी, असद अहमद और देवेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें