फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विलय से खाली हुए 60 स्कूलों में फहराया जाएगा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के विलय होने से 60 स्कूलों के भवन खाली हो गए हैं। इन भवनों में झंडा फहराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) को निर्देश दिया है। इन विद्यालयों में अब कोई छात्र नहीं है। इन विद्यालयों पर तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी अब बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) को खाली पड़े विद्यालय भवनों में झंडा फहराने का आदेश दिया है। बताया कि उस दौरान स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और बच्चे भी इसका हिस्सा बनाया जाएगा। 15 अगस्त को इन विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों और अभिभावकों को बुलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें