कछला में पंजाब नेशनल बैंक के पास टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुंबई इंडियन और टाइगर निंजा के बीच खेला गया। मुंबई इंडियन ने टाइगर निंजा को दस विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। विजेता टीम के वीपी ठाकुर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
कछला। कस्बा के पंजाब नेशनल बैंक के निकट स्थित मैदान पर चल रहे टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट बृहस्पतिवार को मुंबई इंडियन और टाइगर निंजा टीम के मध्य फाइनल मैच खेला गया। इसमें मुंबई इंडियन ने टाइगर निंजा को दस विकेट से हराकर शील्ड पर अपना कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
मैदान पर सबसे पहले दोनों टीमों के मध्य टॉस किया गया। इसमें टाइगर निंजा टीम के कप्तान विकास चौहान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए उनकी टीम ने निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 106 रन का स्कोर बनाया। इसमें अंकित पाल ने 30, अजय बाबू ने 19, आर्येेंद्र यादव ने आठ, आदित्य चौहान ने चार और कप्तान विकास ने एक रन बनाया।
वहीं मुंबई इंडियन टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजीत ने चार और सोमवीर ने तीन विकेट लिए। इसके बाद 107 रन का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी मुंबई इंडियन की ओर से ओपनिंग में आए वीपी ठाकुर ने 77 और लकी अल्वी ने 22 रनों की धुंआधार पारी खेलते हुए बगैर विकेट गंवाए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
विज्ञापन
इस प्रकार मुंबई इंडियन को दस विकेट से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले वीपी ठाकुर को मैन ऑफ द मैच दिया गया। बाद में नगर पंचायत के चेयरमेन जगदीश चंद्र लोनिया ने विजेता और उफ विजेता रही टीमों के खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शैलेष लोनिया, रामवीर, विवेक कुमार, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार, अजय चौहान आदि मौजूद रहे।