फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जनपदीय अंडर-17 क्रिकेट टीम का चयन

सार

बदायूं में मुन्ना लाल इंटर कॉलेज में आयोजित ट्रायल्स के बाद 18 खिलाड़ियों को अंडर-17 जिला क्रिकेट टीम में चुना गया। साथ ही मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग की टीमों का भी चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। मुन्ना लाल इंटर कॉलेज, वजीरगंज में आयोजित जूनियर बालक वर्ग अंडर-17 क्रिकेट ट्रायल प्रतियोगिता के बाद जनपदीय टीम के चयन की घोषणा की गई है। इस आयोजन में जिले के कई माध्यमिक स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में प्रतिभागियों के कौशल, प्रदर्शन और खेल भावना को ध्यान में रखते हुए 18 खिलाड़ियों को जनपदीय अंडर-17 क्रिकेट टीम में शामिल किया है। चयनित खिलाड़ियों में प्रमुख रूप से रुपेश, उमम, रुपेश शर्मा, अजय शाक्य, मुकेश, ओम ओझा, शौर्य सोमानी, आदित्य वाष्र्णेय, महात्मा गांधी पालिका के खिलाड़ी अदनान खान, प्रतीक गौड़, सुमित यादव, सक्षम शर्मा, अर्पित उपाध्याय और टिंकू शामिल हैं।
इस चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ी अलग-अलग स्कूलों से चयनित हुए हैं। इनमें मुन्ना लाल इंटर कॉलेज, मदन लाल इंटर कॉलेज, आरबीएस यादव इंटर कॉलेज, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, प्रमोद इंटर कॉलेज, नन्हूमल जैन इंटर कॉलेज, माधवराम इंटर कॉलेज और भगवान परशुराम विद्या मंदिर आदि।
विज्ञापन


कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने जाएगी टीम
बदायूं। जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की है। यह प्रतियोगिता 26 सितंबर को बरेली में आयोजित होगी।
इसमें अंडर-14 बालक वर्ग और अंडर-17 बालक वर्ग के प्रतिभागी शामिल होंगे। अंडर-14 वर्ग में कुल 13 खिलाड़ी चयनित हुए हैं जिनमें प्रमुख रूप से रमन, माधव, सौरभ, विवेक, रोहित पाल, आकाश शाक्य, यश, गजेंद्र, निहाल गुप्ता, सूरज, प्रदीप आदि शामिल हैं। इस टीम के कोच के रूप में अरविंद वर्मा और मैनेजर के रूप में सीपी सिंह नामित हैं।

अंडर- 17 में 10 खिलाड़ी चयनित
अंडर-17 वर्ग में शिवा, प्रशांत शाक्य, सतेंद्र, अतुल, सुमित यादव, दिव्यांश, अभिषेक, दीपक, केशव सहित कुल 10 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने चयनित टीम और कोचिंग स्टाफ को समय पर प्रतियोगिता स्थल पहुंचने और जिले का गौरव बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें