फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूल सुधरी तो यूपी बोर्ड में वैभव  को मिला जिले में तीसरा स्थान 

Sun, 03 Jul 2016 12:00 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
तीसरा स्थान प्राप्त किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर के इंटर कॉलेज के छात्र वैभव माहेश्वरी ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वैभव को 94.6 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट के दौरान यूपी बोर्ड से लिपिकीय त्रुटि की वजह से हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र में अंक नहीं दिए गए थे। इस वजह से वैभव इंटरमीडिएट की जिले की टॉप मेरिट में स्थान नहीं पा सके थे। 
विज्ञापन

यूपी बोर्ड से लिपिकीय त्रुटि सुधारे जाने के बाद हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र में वैभव को 43 अंक प्राप्त हुए थे, जिससे उनका कुल योग 473 अंक हो गया। इस लिहाज से जिले में वैभव का स्थान तीसरा हो गया है। इस परीक्षा परिणाम से वैभव के घरवालों और शिक्षकों ने प्रशन्नता जाहिर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें