फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद धर्मेंद्र ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण का लिया जायजा

Sun, 03 Jul 2016 12:00 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद धर्मेंद्र यादव ने गिनौरा वाजिदपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के तीन सौ बेड के चिकित्सालय निर्माण सहित सभी आवश्यकताएं प्रत्येक दशा में 31 अगस्त तक पूरा कराने को कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को निर्देशित किया। सदन की सहमति पर लोहिया आवास आवंटन की जांच 15 दिन में पूर्ण कराने और वर्षों से एक ही स्थान पर जमे सचिवों एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के स्थानांतरण दूसरे ब्लाकों में किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को विकास भवन स्थित सभा कक्ष में जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में ग्राम रैपुरा के एक ही परिवार के 16 सदस्यों को लोहिया आवास देने और ब्लाक जगत के मात्र ग्राम खरखोली खुर्द में ही 80 लोहिया आवास दिए जाने पर सदन ने कड़ी आपत्ति जताई। अध्यक्षता करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने 15 दिन में जांच कराकर जन प्रतिनिधियों को अवगत कराने के निर्देश दिए। 
ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई, जिसमें शौचालयों के निर्माण और जिला को प्राप्त लक्ष्य को बढ़ाए जाने के संबंध में भी विभागीय अधिकारियों से सुझाव मांगे गए। सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि सौ ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष, एएमए प्रदीप कुमार यादव, जिला पंचायत के अभियंता संजय शर्मा, सांसद सदस्य और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

------
पेस पॉवर और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय
बदायूं। ग्रामीण विद्युतीकरण योजना का कार्य जिले में पिछड़ने पर सदन ने कार्यदायी संस्था पेस पावर और विद्युत अभियंताओं की जवाबदेही तय की। वहीं दूसरी ओर ग्राम्य विकास विभाग के राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बनवारी सिंह यादव एवं शेखूपुर के विधायक आशीष यादव ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा गुणवत्ता को अनदेखा कर बनाई जा रही सड़कों पर भी असंतोष जताया। 
-----
लंबे समय से एक ही जगह डटे ग्राम सचिव हटेंगे 
बदायूं। आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सहित सदन के अन्य सदस्यों ने पात्रता सूची का पुन: सत्यापन कराने एवं वर्षों से एक ही पद पर जमे सचिव एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को हटाने का निर्णय लिया गया। बैठक का एजेंडा समय से न बांटे जाने पर बनवारी सिंह यादव सहित अन्य सदस्यों ने नाराजगी जताई। 
-----
25 में पूरी हुईं 17 पेयजल परियोजनाएं 
बदायूं। दातागंज के विधायक सिनोद शाक्य ने समरेर से गदरौली मार्ग बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसपर शीघ्र मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए। शेखूपुर विधायक के एक सवाल पर अधिशासी अभियंता जल निगम ने सदन को अवगत कराया कि 25 पेयजल पाइप लाइन परियोजनाओं में 17 पूर्ण हो चुकी हैं और आठ परियोजनाओं पर कार्य जारी है। 
-----
स्कूलों में बच्चों की कम संख्या पर नाराजगी 
बदायूं। सांसद ने विधवा, वृृद्धा पेंशन का आवेदन लंबित आवेदनों को लेकर और परिषदीय स्कूलों में दिन प्रति दिन घटती बच्चों की संख्या पर नाराजगी जताई। डीएम सीपी त्रिपाठी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सदन में दिए गए निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें