फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Sat, 11 Jul 2015 11:47 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापम घोटाले में आरोपियों से संलिप्तता को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लावेला चौक पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर घोटालेबाजों को बचाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

शनिवार को जिला कार्यालय से कांग्रेसी नारे लगाते हुए लावेला चौराहे तक पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ओमकार सिंह के नेतृत्व में पुतला फूंका। सिंह ने कहा कि सरकार बनने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह न किसी को खाने देंगे और न खुद खाएंगे। इसके  विपरीत व्यापम घोटाले में खेल पर उनकी नजर नहीं है। युवक कांग्रेस  जिलाध्यक्ष शेखर साहू ने कहा कि कांग्रेस में अगर किसी ने कोई बेईमानी की तो मंत्री तक जेल चले गए। कांग्रेस नेता रामनरेश यादव के साथ उनका पीए,  उनका बेटा भी आरोपी है। इसीलिए कांग्रेस उनका इस्तीफा मांग रही है। कांग्रेेस शहर अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने कहा कि व्यापम घोटाले में  छोटे-छोटे बच्चों तक को जेल भेज दिया गया है, लेकिन जो बड़े आरोपी हैं, वे बचे हुए हैं।
प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुन्ना लाल सागर, एससीएसटी  कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पवन गौतम, सेवादल अध्यक्ष हरीश कश्यप ने विचार व्यक्त कर भाजपा को कटघरे में खड़ा किया। इस मौके पर लौंगश्री, प्रेमलता यादव, श्याम कुमार सिह, टिंकू कश्यप, प्रमोद प्रकाश पाल, इगलास हुसैन,  प्रवीन कुमार सिंह, श्याम किशोर सिंह, मज्जन मियां, हाजी नाजिर हुसैन शामिल रहे। बैठक का संचालन अमन शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें