बदायूं। इस्लामनगर के जगदीशपुर गांव में पुराने विवाद में हुई मारपीट में घायल कुंवरपाल की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत होने के बाद इस्लामनगर पुलिस की टीम राजकीय मेडिकल कॉलेज पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी करने आई थी।
इसी दौरान बदायूं जाते समय इस्लामनगर थाने की गाड़ी से गांव बरामयखेड़ा पर थाना उझानी क्षेत्र के रोशननगर निवासी बाइक सवार सत्यभान 40 पुत्र सुखपाल को टक्कर लगने से सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरने के उनके पैर में चोटें आई है। सत्यभान को घायल अवस्था में राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया। संवाद