फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव के बाहर श्मशान भूमि के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
प्रदीप फाइल फोटो
विज्ञापन
बिनावर। गांव मई रजऊ गौटिया में शनिवार तड़के एक युवक का शव गांव के बाहर फंदे पर लटका मिला। परिजनों के अनुसार, युवक मानसिक बीमारी के कारण परेशान रहता था। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मई रजऊ गौटिया निवासी प्रेमपाल का 19 वर्षीय बेटा प्रदीप शुक्रवार देर शाम घर से निकला था, जो देर रात तक नहीं लौटा।इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। इसी दौरान गांव के बाहर शनिवार तड़के श्मशान भूमि के पास एक पेड़ से उसका शव फंदे पर लटका मिला।
ग्रामीणों ने युवक के घर सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने युवक को फंदे पर लटका देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। भाई राजवीर ने बताया कि प्रदीप तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। कुछ दिन पहले उसे तेज बुखार आया था। इसके बाद उसकी मानसिक स्थिति प्रभावित हो गई थी। उसका इलाज भी चल रहा था। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। अगर परिजन किसी के खिलाफ तहरीर देते हैं जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें