बदायूं। तीन युवकों की बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा कासगंज में नगरिया से सोरों जाते समय पेट्रोल पंप के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों में से कोई भी युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
हादसे में गुड्डू पुत्र रामबाबू (21 वर्ष), अनुज (22) पुत्र चरण सिंह और उनके साथी रेशम पाल निवासी पूरब, थाना ओरछा, मैनपुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को कासगंज के जिला अस्पताल भिजवाया, जहां गुड्डू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल अनुज को पहले सैफई मेडिकल कॉलेज फिर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। तीसरे घायल रेशम पाल का इलाज जारी है। पुलिस ने गुड्डू के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गुड्डू का दाह संस्कार कर दिया है। संवाद