फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत

Wed, 03 May 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैंडपंप की रिपेयरिंग करते वक्त बुधवार दोपहर हुआ दर्दनाक हादसा
विज्ञापन

मुजरिया थाने के गांव कटइया भगवंत में हुई घटना
मुजरिया थाने के गांव कटइया भगवंत में बुधवार दोपहर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा हैंडपंप को संभालते वक्त हुआ। दोनों शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा। मां-बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मुजरिया थाने के गांव कटइया भगवंत निवासी राजपाल और उसके परिवार के लोग मेहनत मजदूरी करके परिवार को पालते हैं। राजपाल के घर के आंगन में लगे हैंडपंप में खराबी आ गई थी। राजपाल के घर के ऊपर से ही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बुधवार दोपहर राजपाल के 18 वर्षीय बेटे रूपराम ने हैंडपंप संभालने के लिए उसकी सरिया को निकाला। किसी तरह से यह सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। पास ही रूपराम की मां अमरवती खड़ी थी। रूपराम की चीख निकलने पर अमरवती ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गई। मां-बेटे बुरी तरह से झुलस गए। आनन-फानन में इनको उझानी सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

करंट लगने से मां-बेटे की मौत की खबर मिलने पर गांव के कई लोग उझानी सीएचसी पहुंच गए। यहां पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए सील कर दिए। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इधर, राजपाल के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक रूपराम बोलने में असमर्थ था। 
------------
जरा सी चूक ने निगल ली दो जिंदगियां, गांव के लोग स्तब्ध
कई इलाकों में घनी आबादी के बीच से गुजर रहीं लाइनें
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मुजरिया के गांव कटइया भगवंत में मां-बेटे की मौत का यह मामला नया नहीं है। जिले में हाईटेंशन लाइनों से लोगों की जानें अक्सर जाती रहती हैं। कई ऐसे इलाके हैं जहां घनी आबादी के ऊपर से हाईटेंशन लाइनें गुजर रही हैं। यही हादसों का सबब बनती हैं। हालांकि, मां-बेटे की मौत का यह मामला चूक है। फिर भी बिजली विभाग भी कम जिम्मेदार नहीं।
विज्ञापन

राजपाल के परिवार में छह बेटे और एक बेटी हैं। एक बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। मय रूपराम के पूरा परिवार मेहनत -मजदूरी करता है। रूपराम की पत्नी अमवती और परिवार के अन्य लोगों ने सोचा भी नहीं होगा कि उनके घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन इस तरह हादसे का सबब बन जाएगी। 
 
इस बारे में दूसरे माध्यमों से जानकारी मिली है। पता लगा है कि यह हादसा लापरवाही की वजह से हुआ। फिर भी मामले की सच्चाई जानने को जांच कराई जाएगी।
-छैल बिहारी लाल, एसडीओ उझानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें