फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मां-बेटे ने बैनामा कराने के बाद दूसरे को बेची जमीन, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बैनामा कराने के बाद उसी जमीन को दूसरे को भी बेच दिया। पीड़िता को जब पता लगा तो उसने जमीन को बेचने का कारण पूछा, जिसपर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। ठगी की भनक लगते ही उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। एसएसपी के आदेश पर मामला दर्ज हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बुनियादपुर की रहने वाली महरोज मुनब्बर ने बताया कि 22 जून 2020 को गांव स्थित एक जमीन अजमत जहां से बैनामे के जरिये खरीदी थी। बाद में महरोज ने यह जमीन अपने भाई को दान कर दी। विवाद तब शुरू हुआ जब पीड़ित को पता चला कि उक्त जमीन अजमत जहां ने 24 फरवरी को ही स्नेहा आहूजा को बेच दी है।
पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी महिला और उसके बेटे कामिल ने पैसे लौटाने और पुराना बैनामा निरस्त कराने का आश्वासन दिया। लंबे समय तक टाल-मटोल करने के बाद अब वह पैसे देने से इनकार कर रहा है। आरोप है कि मां-बेटे ने साजिश रचकर उनके साथ लाखों की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक नीरज कुमार को सौंपी गई है। पुलिस अब दस्तावेज़ों की जांच कर रही है, ताकि दोषियों पर कानूनी शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें