असरासी पीएचसी परिसर में छुट्टा सांड़ों का झुंड। संवाद
- फोटो : samvad
कादरचौक। सांड़ों का आतंक अबतक सड़कों और खेतों में था, अब पीएचसी में भी सांड़ों का आतंक है। असरासी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 12 से अधिक सांड़ों के घुस आने के बाद मरीजों और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और कर्मियों में अफरातफरी मच गई।
असरासी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुला हुआ था। मरीज दवा लेने आए हुए थे। इसी बीच छुट्टा सांड़ आ गए। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। सांड़ों का यहां कई घंटे कब्जा रहा। रविवार को सीएमओ के दौरे के समय भी सांड़ परिसर में मौजूद थे। सोमवार को भी सांड़ घूमते रहे। संवाद