फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में कैश की किल्लत खत्म, एटीएम में लाइन नहीं

Sat, 31 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
बैंकों में कैश की किल्लत खत्म, एटीएम में लाइन नहीं 
विज्ञापन
नोटबंदी के 50 दिन बीतने के बाद जैसा प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान किया था, उसी के अनुरूप बैंक शाखाओं में कैश की किल्लत एकदम खत्म हो गई। शुक्रवार को शहर के अधिकांश एटीएम कैश से भरे रहे, जहां जो भी कार्डधारक गया, उसने तुरंत कैश निकाल लिया। बैंक के साथ ही अब एटीएम के बाहर की लाइन भी खत्म हो गई है। 
विज्ञापन

शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में भीड़ नजर नहीं आई। पड़ोस में स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में सभी को कैश दिया गया। एसबीआई की मुख्य शाखा में भी भरपूर कैश उपलब्ध था। एचडीएफसी बैंक शाखा में लोगों को तुरंत कैश दिया गया। एसबीआई की टिकटगंज शाखा में कैश निकालने वालों आराम से कैश मिला। वहीं, इलाहाबाद बैंक शाखा में भीड़ नजर नहीं और विड्रॉल में भरे कैश को ही दिया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा में पर्याप्त कैश वितरित किया गया। 
इसके साथ ही केनरा बैंक शाखा, सिंडीकेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, यूको बैंक, आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक की शाखा, ओरियंटल बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों की भीड़ नजर नहीं आई, जिससे लोगों को कैश की किल्लत नहीं हुई। 
विज्ञापन


एटीएम के बाहर लाइन खत्म
बदायूं। शहर में चालू अधिकांश एटीएम के बाहर लोगों की लाइन नजर नहीं आई, जो जिस एटीएम में गया, उसे वहीं पर पर्याप्त कैश मिल गया। एसबीआई के ई-कॉर्नर और एचडीएफसी के बाहर दो चार लोग खड़े थे, जहां ढाई हजार रुपये तक एटीएम कार्डधारकों ने निकाले।  पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक के एटीएम में भी लोगों ने कैश निकाला। वहीं, इंदिरा चौक के पास स्थित आईसीआईसीआई, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा की ई-लॉबी, ओरियंटल बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक के एटीएम से कैश निकाला गया। आईसीआईसीआई बैंक में दो हजार का नोट ही निकाला जा सका। बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैंक के एटीएम बंद पड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें