फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाट टीम ने उठाए चार संदिग्ध युवक, पूछताछ जारी

Sat, 31 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाट टीम ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शक के आधार पर इनके दो साथियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि इनसे पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है। 
विज्ञापन

स्वाट टीम प्रभारी संदीप तोमर को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास चार संदिग्ध हैं। वह अपने दो अन्य साथियों का इंतजार कर रहे हैं। यह भी बताया गया कि मामला पुराने नोट के बदले नए नोटों के लेनदेन का है। शक के आधार पर स्वाट टीम ने घेराबंदी कर चारों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, जामा तलाशी में संदिग्धों के पास मोबाइल फोन के अलावा और कुछ नहीं मिला। पूछताछ में संदिग्धों ने दो मोबाइल नंबर भी स्वाट को दिए हैं। सर्विलांस सेल के सौरभ शुक्ला ने यह नंबर सर्विलांस पर लगा दिए हैं। संदिग्धों से सिविल लाइंस थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को अनुमान है कि संदिग्धों से पूछताछ के बाद कोई बड़ा खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें