फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस मीटर चौड़ा होगा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे, बढ़ेगी यातायात सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं-दिल्ली हाईवे के चौड़ीकरण के बाद अब मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे का नंबर है। अब यह सात मीटर से बढ़कर 10 मीटर चौड़ा होगा। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा। साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना भी बहुत कम हो जाएगी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही काम की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन

वाहनों का भार सहने की क्षमता के मामले में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे नंबर तीन पर है। जिले में सबसे ज्यादा भार बरेली-बदायूं और दिल्ली-बदायूूं हाईवे पर है। इन दोनों हाईवे पर दिन-रात वाहनों का आवागमन होता रहा है। ये हाईवे ऐसे हैं, जहां रात के समय वाहनों का आना-जाना सबसे ज्यादा होता है। इनके अलावा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रात 12 बजे के बाद स्थानीय वाहन कम निकलते हैं। केवल बड़े वाहन यानी ट्रक या लंबे रूट की बसें दिखाई देतीं हैं।
अधिक भार सहने के कारण ही बरेली-बदायूं और दिल्ली-बदायूं हाईवे को चौड़ा किया गया है। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के चौड़ीकरण की तैयारी काफी समय से चल रही है। करीब तीन माह पूर्व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर भार चेक कराया था। चौबीस घंटे तक नियमित रूप से कर्मचारियों को बैठाकर हाईवे पर चलने वाले वाहनों की गिनती कराई गई। इस दौरान दोपहिया वाहनों से लेकर ट्रक, कार, बस समेत करीब साढ़े तीन हजार से ज्यादा वाहन गुजरे। इससे सामान्य मार्ग से ज्यादा भार माना गया। इसी को देखकर पीडब्ल्यूडी ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे चौड़ा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान समय में ये सात मीटर चौड़ा है। अब इसे तीन मीटर और बढ़ाकर दस मीटर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

घटेंगे सड़क हादसे, ब्लैक स्पॉट कम होंगे
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के चौड़े होने के बाद सड़क हादसों में कमी आएगी। इस हाईवे पर कई जगह ब्लैक स्पॉट हैं, जहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। करीब पांच स्थान ऐसे हैं, जहां हर महीने दो-तीन बड़े हादसे होते हैं, जिसमें दो-चार लोगों की जान चली जाती है। हाईवे के चौड़े होने से वाहन एक दूसरे से टकराने से बचेंगे।
जिले में बरेली-बदायूं और दिल्ली-बदायूं हाईवे चौड़े हो चुके हैं। दिल्ली-बदायूं हाईवे पर कहीं-कहीं काम चल रहा है। ये भी जल्द पूरा हो जाएगा। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे को दस मीटर चौड़ा करने की तैयारी चल रही है। अभी इसकी चौड़ाई सात मीटर है। शासन ने यहां वाहनों की क्षमता के मुताबिक स्थिति का आंकलन कराकर प्रस्ताव मांगा था जो भेज दिया गया। जल्द ही काम की शुरुआत हो जाएगी। - अमर सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें