फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात में ट्रक भिड़े, बरेली हाईवे पर दो घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बरेली हाईवे पर शहर में जफा की कोठी के पास सोमवार आधी रात में दो ट्रक आमने सामने भिड़ गए। इससे करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन से ट्रक हटवाकर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे शहबाजपुर तिराहे पर दो ट्रक सामने सामने से टकरा गए। इससे मौके पर जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक ट्रक दातागंज तिराहे से खेड़ा नवादा की ओर जा रहा था। शहबाजपुर तिराहे पर पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक ने साइड मार दी, इससे यह ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा।
हादसे में दोनों ट्रकों के ड्राइवर बाल-बाल बच गए। लापरवाही बरतने वाला ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। इसके बाद मौके पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जैसे-तैसे क्रेन मंगाकर दोनों ट्रक साइड में कराए। करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें