बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम पुसगवां में मानवता और पशु-प्रेम की अनूठी मिसाल देखने को मिली। जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पानी की टंकी में एक बंदर फंस गया, जिसे ग्रामीणों और पीपुल्स फॉर एनिमल्स की टीम ने संयुक्त प्रयास से सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।
कई बंदर किसी तरह पानी की टंकी के अंदर पहुंच गए थे। अधिकांश बंदर तो बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन एक टंकी के भीतर ही फंस गया। करीब दो दिनों तक वह बाहर नहीं निकल सका, इससे उसकी जान पर संकट मंडराने लगा।
टंकी के ऑपरेटर विजय शर्मा को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने बंदर को बाहर निकालने के लिए सीढ़ी, लकड़ी और रस्सी टंकी में डाली, लेकिन बंदर की कमजोर हालत के कारण वह बाहर नहीं आ सका। इसके बाद पीपुल्स फॉर एनिमल्स संस्था से संपर्क किया गया।
सूचना मिलते ही संस्था के पशु अधिकार कार्यकर्ता विकेंद्र शर्मा और उनकी टीम मौके पर पहुंची। रात्रि करीब नौ बजे शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान देर रात 11:50 बजे तक चला। कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के साथ टीम ने बंदर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू अभियान में प्रवेश शर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रशांत सागर, पवन राठौर, जुबेर, केशव ठाकुर तथा पुलिस प्रशासन सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया। संवा