फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर का आतंक : घरों के आंगन तिरपाल से ढके, स्कूलों में बच्चों की डंडे से रखवाली

विज्ञापन
बदायूं के दहेमी गांव निवासी हेमवती के दाहिने हाथ पर हमला कर ​किया था जख्मी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं/सिलहरी। घरों के आंगन तिरपाल से ढके हैं। स्कूलों में बच्चों को कमरों के गेट बंद करके पढ़ाया जा रहा है। वॉशरूम जाने तक के लिए डंडाधारी कर्मचारी पहरा दे रहे हैं। यह किसी आपदा से बचाव की तैयारी नहीं, बल्कि दहेमी गांव में एक हमलावर बंदर के आतंक से बचने की कोशिश है।
विज्ञापन


पिछले 20 दिन से हमलावर बंदर की दहशत ने ग्रामीणों की दिनचर्या बदल दी है। बच्चों की स्कूलों में उपस्थिति 70 से घटकर महज 15 से 20 प्रतिशत रह गई है। ग्रामीणों ने दो लाख रुपये चंदा जुटाकर बंदर को पकड़ने के लिए टीम भी बुलाई, लेकिन अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। हालात यह हैं कि लोग घरों में भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

दहेमी गांव में चार हजार की आबादी है। हमलावर बंदर का खौफ लोगों के घरों तक पहुंचा हुआ है। ग्रामीणों को डर है कि कहीं बंदर घरों में घुसकर महिलाओं और बच्चों पर हमला न कर दे। इसी आशंका के चलते लोगों ने घरों के आंगन को तिरपाल से ढक दिया है। आंगन में तिरपाल डालकर लोग बंदर की घरों में घुसने की आशंका से बचने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले 20 दिन से जारी आतंक के चलते ग्रामीणों ने अपने घरों को भी सुरक्षित रखने के लिए अलग-अलग इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक मनी वैश्य ने बताया कि बंदर के आतंक का असर गांव के स्कूलों पर भी पड़ रहा है। गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति लगातार घट रही है। यहां पर 84 बच्चे पंजीकृत हैं। पहले जहां विद्यालय में करीब 70 प्रतिशत बच्चे पहुंचते थे, अब यह संख्या लगातार घट रही है। अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं, जो बच्चे विद्यालय पहुंच रहे हैं, उन्हें शिक्षक कक्षाओं के गेट बंद कर पढ़ा रहे हैं।

कमला होरी उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य कंचन पटेल ने बताया कि बंदर का खौफ ज्यादा है। शिक्षक और कर्मचारी हाथों में डंडे लेकर पहरा दे रहे हैं। कक्षाओं से लेकर मुख्य गेट तक दो-तीन कर्मचारी डंडे लेकर तैनात रहते हैं। बच्चों के वॉशरूम जाने पर भी कर्मचारी उनके साथ जाते हैं और सुरक्षा के लिए पहरा देते हैं।





बच्चों की चिंता में अभिभावक दिन में दो-तीन बार कर रहे फोन

प्रधानाचार्य कंचन पटेल ने बताया कि बंदर के आतंक ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। बच्चों को स्कूल भेजने के बाद माता-पिता को उनकी सुरक्षा की चिंता सताती रहती है। अभिभावक दिन में दो से तीन बार विद्यालय में फोन करके बच्चों का हालचाल पूछते हैं। जब तक बच्चे सुरक्षित घर नहीं पहुंच जाते, तब तक परिवार के लोगों की चिंता बनी रहती है। गांव में बंदर का डर अब बच्चों की पढ़ाई पर भी असर डालने लगा है।





घरों की छतों और स्कूल के मैदान में रखे पिंजरे

बंदर के हमले में घायल दहेमी गांव निवासी जितेंद्र ने बताया कि खूंखार बंदर को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने अपने स्तर से अभियान छेड़ रखा है। गांव के लोगों ने आपस में मिलकर घरों की छतों और स्कूलों के खेल मैदान में बड़े-बड़े पिंजरे रखवाए हैं। उम्मीद है कि बंदर इनमें फंस जाएगा, लेकिन करीब 20 दिन बीतने के बाद भी वह पकड़ में नहीं आ सका है।





ग्राम प्रशासन से मदद नहीं मिली तो टीम बुलाने के लिए ग्रामीणों ने जुटाए दो लाख रुपये

ग्रामीण अतेंद्र, हेमवती, अवधेश पटेल का कहना है कि बंदर को पकड़ने के लिए ग्राम प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही चंदा करके करीब दो लाख रुपये जुटाए। इस रकम से बंदर को पकड़ने के लिए एक टीम बुलाई गई, लेकिन टीम भी उसे पकड़ने में नाकाम रही। लोगों को आशंका है कि समय रहते उसे नहीं पकड़ा गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

बदायूं के दहेमी गांव निवासी हेमवती के दाहिने हाथ पर हमला कर किया था जख्मी। संवाद

बदायूं के दहेमी गांव निवासी हेमवती के दाहिने हाथ पर हमला कर किया था जख्मी। संवाद

बदायूं के दहेमी गांव निवासी हेमवती के दाहिने हाथ पर हमला कर किया था जख्मी। संवाद

बदायूं के दहेमी गांव निवासी हेमवती के दाहिने हाथ पर हमला कर किया था जख्मी। संवाद

बदायूं के दहेमी गांव निवासी हेमवती के दाहिने हाथ पर हमला कर किया था जख्मी। संवाद

बदायूं के दहेमी गांव निवासी हेमवती के दाहिने हाथ पर हमला कर किया था जख्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें