शहर समेत पूरे जिले में अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त किए गए
बाबरी कांड की बरसी पर शहर समेत पूरे जिले में मिश्रित आबादी वाले इलाकों में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए। हालांकि, कुछ संगठनों की ओर से शौर्य और काला दिवस जरूर मनाया गया। लेकिन, पुलिस-प्रशासन की सतर्कता के चलते मंगलवार का दिन पूरी तरह से सामान्य रहा।
बाबरी कांड की 25 वीं बरसी को लेकर पुलिस और प्रशासन ने पहले से सुरक्षा बंदोबस्त किए थे। शहर समेत जिले भर में मिश्रित आबादी वाले इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त किए गए। एसएसपी महेंद्र यादव के साथ एसपी सिटी अनिल यादव, एसपी देहात संजय राय इस दौरान होने वाले आयोजनों पर नजर बनाए रहे। सीओ सिटी अभिषेक यादव शहरी इलाके में बंदोबस्त का जायजा लेते रहे। सब कुछ सामान्य तरीके से निपट जाने के बाद पुलिस-प्रशासन ने चैन की सांस ली।