फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह भर बाद भी नहीं मिला नल मिस्त्री, परिजनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला डल्लू निवासी एक नल मिस्त्री के अचानक लापता होने के एक सप्ताह बाद भी पुलिस द्वारा कोई सुराग न लगाने के कारण गुरुवार को परिवार के लोगों ने पुलिस के सामने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगला डल्लू निवासी नल मिस्त्री रमेश पुत्र हेतराम 30 अक्तूबर को बिल्सी गल्ला मंडी में पल्लेदारी करने आया था। शाम को वापस नहीं आया तो रात करीब आठ बजे उसके पुत्र मनोज ने रमेश के मोबाइल पर फोन किया। इस पर रमेश ने बताया कि उसकी साइकिल खराब हो गई है। वह इंडेन गैस एजेंसी के पास है और घर पैदल आ रहा है। रात को रमेश घर नहीं आया और उसका फोन स्विच ऑफ हो गया तो उसके परिवार के लोग परेशान हो गए। एक नवंबर को इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई, मगर पुलिस अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
पुलिस की इस कार्यशैली के क्षुब्ध होकर गुरुवार को परिवार के सदस्यों के गांव के गांव लोगों ने कोतवाली आकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि नौ-दस माह पहले गांव खैरी का एक व्यक्ति रमेश के घर आया और रात को रुका था। रात में उसने रमेश की पत्नी के साथ अभद्रता की कोशिश की। चिल्लाने पर मोहल्ले व परिवार के लोगों ने उस व्यक्ति को पकड़कर यूपी 112 के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस के सामने उस व्यक्ति ने रमेश को मारने की धमकी दी थी। परिवार के लोगों ने शक जतातेे हुए कहा है कि उस व्यक्ति ने ही रमेश को गायब कर दिया है। आक्रोशित परिवार के लोगों को पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें