अपहरण करने वाले बदमाश बालक को खाने की चीज दिलाने का लालच देकर ले गए थे। उसे कहीं डराया या धमकाया नहीं था। उसे सब्जी से रोटी खिलाई थी। मासूम बालक को यह महसूस ही नहीं हुआ कि उसका अपहरण किया गया है और उसका सौदा किया जा रहा है। पुलिस ने अपहरण के संभल जिले के बहजोई निवासी नेत्रपाल पकड़ा गया है। अमरोहा जिले के डिडौली का राहुल फरार है। यह मुख्य आरोपी है। पुलिस राहुल और बालक का सौदा करने वाले की तलाश में जुटी है।