फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी पति ने पीटने के बाद पत्नी का सिर मुंडवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिंदारा में नशेड़ी पति ने सोमवार को अपनी पत्नी की पिटाई कर उसका सिर मुंडवाकर कमरे में बंद कर दिया। पति के चले जाने के बाद महिला के बेटे ने दरवाजा खोला। इसके बाद वह अपने रिश्तेदार के साथ कोतवाली पहुंची। पुलिस ने देर शाम रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव पिंदारा निवासी राजपाल शराब का आदी है। वह मजदूरी करता है। शराब के नशे में अक्सर पत्नी सीमा को पीटता है। सोमवार को ताऊ की मौत की खबर मिलने पर सीमा मायके जाने की तैयारी कर रही थी। इसकी जानकारी हुई तो राजपाल शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। सीमा से मायके के लिए मना करने लगा। सीमा ने विरोध किया तो गुस्साए राजपाल ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। बेरहमी से पीटने के बाद उसका सिर मुंडवा दिया। फिर उसे कमरे में बंद करके चला गया। राजपाल के घर से जाने के बाद सीमा के बेटे ने कमरे का दरवाजा खोला। इसके बाद सीमा पति से बचते हुए खेतों के रास्ते पड़ोसी गांव पनौड़ी में रहने वाले अपने फूफा के पास पहुंची। उनको पूरी घटना के बारे में बताया। फूफा उसको लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने सीमा की तहरीर पर राजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे देर शाम गिरफ्तार कर लिया। सीमा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें