फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दवा लेने गईं नाबालिग बहनें लापता, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। गांव गुधनी में दवा लेने गईं सगी नाबालिग बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी एक 17 और दूसरी 16 वर्ष की बेटी चार अक्तूबर अपराह्न एक बजे के करीब गांव में दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। इसके बाद से लापता हैं। तहरीर में कहा गया है कि घर से जाने से पहले दोनों बहनों ने उनकी मां के मोबाइल से एक अन्य मोबाइल नंबर पर किसी व्यक्ति से बातचीत भी की थी। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों बहनों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें