फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत में घुसकर पौधे उखाड़ने और मारपीट का आरोप, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बेहटा गुंसाई गांव में खेत में खड़े यूकेलिप्टस व आम के पौधे उखाड़ने और विरोध करने पर किसान से मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी कैलाश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव में गाटा संख्या 1139 और 1140 में उसकी भूमि है। भूमि के बैनामे को लेकर अंकित जैन से न्यायालय में वाद भी चल रहा है। आरोप है कि 13 मार्च की सुबह करीब पांच से छह बजे वह अपनी पत्नी अनीता, बेटे लकी और नजह मोहम्मद के साथ खेत की ओर गया था। वहां मुफीद पुत्र वाहिद खां और वसीम व राशिद पुत्रगण वाहिद खां ट्रैक्टर से उसके खेत को जोत रहे थे।
आरोप है कि खेत में लगाए गए करीब 550 यूकेलिप्टस और 200 आम के पौधे भी उखाड़कर फेंक दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कैलाश के साथ लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पर पत्नी और बेटे को तमंचा व चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित के अनुसार पौधे नष्ट होने से करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें