फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खनन अधिकारी ने जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 10 Dec 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। खनन अधिकारी ने जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि कार सवार लोगों ने अलापुर रोड पर उनकी गाड़ी टक्कर मारकर रोक ली और गाली देने लगे। हत्या की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली में खनन अधिकारी ने तहरीर देकर बताया कि छह दिसंबर को वह अपनी टीम के साथ अलापुर रोड पर उप खनिज वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक चार पहिया वाहन को रोकने पर चालक ने उग्र होकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। उसने जानबूझकर गाड़ी में टक्कर मारी और आगे भागने की कोशिश की। अधिकारी ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी, इसपर म्याऊं चौकी की मदद से वाहन पकड़ा गया, लेकिन चालक मौके से भाग गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए खनन अधिकारी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

घर से निकलने पर की रेकी
खनन अधिकारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले लोगों ने उनके घर से पीछा किया। जैसे ही वे एमएफ हाईवे पर अलापुर की ओर बढ़े तभी अलापुर, म्याऊं व उसावां इलाके में खनन करने वालों को सूचना दे दी गई। कार से उनकी गाड़ी का पीछा किए जाने का शक होने पर उन्होंने गाड़ी रोक दी। जिससे पीछे चल रहे कार सवारों ने उसके वाहन को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें