फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दोपहर में हल्की धूप ने दी राहत, गलन बरकरार

विज्ञापन
 ठंड में गर्म कपड़ों में लिपटीं टिकटगंज से गुजरतीं युवतियां। संवाद - फोटो : सड़क पर पलटी पड़ी ट्रैक्टर ट्राली
विज्ञापन
बदायूं। पिछले चार दिन से पड़ रही सर्दी से शुक्रवार को मामूली सी राहत मिली। दोपहर में हल्की सी धूप खिली, बृहस्पतिवार की अपेक्षा बर्फीली हवा की रफ्तार कम रही। इससे भी लोगों ने राहत महसूस की। मामूली वृद्धि का साथ शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को 23.8 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

जिले में पिछले चार दिन से जबरदस्त सर्दी पड़ रही है। 31 दिसंबर से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। बर्फीली हवा ने मुश्किल और बढ़ा दी है। इससे गलन बढ़ गई। शुक्रवार सुबह नौ बजे तक हाईवे पर कोहरा छाया रहा, हालांकि शहर में नहीं दिखा। आने वाले दिनों में अब कोहरा भी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
अपराह्न करीब दो बजे मामूली सी धूप निकली, जो लोगों को मामूली ही राहत दे सकी। आधे-एक घंटे बाद मौसम फिर पहले जैसा हो गया। गलन और कड़ाके की सर्दी के कारण स्कूल-कॉलेज में भी बच्चों की संख्या आम दिनों की अपेक्षा कम रही। हालांकि बहुत से प्राइवेट स्कूलों ने आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी की हुई है। इससे बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थी जिला प्रशासन के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

यहां बता दें कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23.8 व न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.4 व न्यूनतम 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा।


बाजार में कोयले की मांग बढ़ी
कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए लोग हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इन दिनों बड़ी संख्या में लोगों को कोयला खरीदते देखा जा रहा है। बताया गया है कि दुकानदार मौके का फायदा उठाते हुए दाम बढ़ा रहे हैं। इन दिनों इमली का कोयला 40 रुपये किलो से बढ़कर 45 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है। मम्मन चौक पर कोयला बेचने वाले साजिद व फिरासत अली ने बताया कि मांग के ऊपर बिक्री है। पिछले तीन दिन में मांग बढ़ी है। दिन भर में एक दुकानदार करीब क्विंटल से ज्यादा कोयला बेच ले रहा है। कभी-कभी तो 50 किलो भी नहीं बिकता।

पूरे दिन अलाव के सामने बैठे रहे
गलन और शीतलहर के चलते लोग दिनभर कांपते रहे। ठंड से बचने के लिए विभिन्न स्थानों पर नगर पालिका की ओर से लगाए गए अलाव के सामने लोग बैठे दिखे। रात में जो लकड़ी जलने से रह गई थी उसे ही जलाकर लोग तापते नजर आए।

 ठंड में गर्म कपड़ों में लिपटीं टिकटगंज से गुजरतीं युवतियां। संवाद- फोटो : सड़क पर पलटी पड़ी ट्रैक्टर ट्राली

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें