फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तनावमुक्त रहकर परीक्षा देने और आत्मविश्वास बढ़ाने का दिया संदेश

Sat, 07 Feb 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
रेहड़िया के एक स्कूल में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखते हुए बच्चे। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा-2026’ का सजीव प्रसारण जिलेभर के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों, कॉलेजों व शैक्षिक संस्थानों में हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक और अभिभावक भी शामिल हुए।
विज्ञापन

जिले सरकारी समेत प्राइवेट विद्यालयों में एलईडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर और स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की विशेष व्यवस्था की गई थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुबह से ही छात्र-छात्राएं निर्धारित कक्षाओं में एकत्र होकर कार्यक्रम देखने पहुंचे।
इस दौरान छात्रों ने परीक्षा से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं और अनुभवों को साझा करते हुए प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना। वहीं, प्राइवेट विद्यालयों में भी बच्चों ने प्रधानमंत्री की बात सुनी। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे परीक्षा को बोझ न समझें, बल्कि इसे सीखने और स्वयं को परखने का अवसर मानें। उन्होंने समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया। साथ ही छात्रों को तनाव से दूर रहकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने का संदेश दिया। जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा पे चर्चा को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें