फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Sat, 07 Feb 2026 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव सरफुद्दीन नगला के पास बाइक और पिकअप की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव भोयस निवासी सुदेश (35) पुत्र सुरेश बाइक लेकर अपने साथी राजेश के साथ कादरचौक अपनी रिश्तेदारी में आए थे। देर रात घर लौटते समय गांव सरफुद्दीन नगला के पास पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी, इसमें सुदेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया की शव को जिला मुख्यालय भेजा है। वहीं घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें