फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेधावियों ने छुआ आसमां, चार छात्र-छात्राओं ने पाए 98.2 प्रतिशत अंक

Thu, 14 May 2026 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सीबीएसई का 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले में ब्लूमिंगडेल और डीपीएस के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। इन स्कूलों के चार छात्र-छात्राओं ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

ब्लूमिंगडेल स्कूल के समृद्ध गुप्ता ने विज्ञान वर्ग (जीव विज्ञान) में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल के वाणिज्य वर्ग की छात्र साइशा धींगडा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। इसके अलावा डीपीएस की ज्योतिका सक्सेना, आदित्य भल्ला और शुभ सपड़ा ने भी 98.2-98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। योगिता ने 97.2 प्रतिशत, सिद्धि राठौर ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।

सीबीएसई 12वीं के परिणाम जारी होते ही कई दिनों से इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से चमक उठे। जानकारी मिलने के बाद मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से अपना परिणाम देखने में जुटे रहे। जैसे ही अच्छे परिणाम की खबर सामने आई, विद्यार्थियों के घरों में जश्न का माहौल बन गया। कई स्थानों पर छात्रों ने मिठाई बांटकर अपनी सफलता का जश्न मनाया। वहीं, रिजल्ट को लेकर स्कूल परिसरों में दिनभर उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन

कई छात्र अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे और शिक्षकों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। शिक्षकों ने कहा कि यह विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर पढ़ाई का परिणाम है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया। कुछ छात्रों ने डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें