फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंथा फैक्टरी हादसा : पीड़ितों से मिले सांसद आदित्य, एसआईटी जांच की मांग

विज्ञापन
पीड़ित परिवार से मिलते सांसद आदित्य यादव। स्रोत- सांसद मीडिया प्रभारी - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। कोतवाली उझानी क्षेत्र के ग्राम कुढा नरसिंहपुर स्थित मेंथा फैक्टरी हादसे में मृत तीनों श्रमिकों के परिजनों से सपा सांसद आदित्य यादव ने बृहस्पतिवार को उनके घर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि पार्टी पीड़ितों को न्याय दिलाने और उन्हें हरसंभव सहायता दिलाने के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करेगी। सांसद ने पूरे मामले की एसआईटी से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

सांसद आदित्य यादव सबसे पहले विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के ग्राम वसावनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक श्रमिक जुगेन्द्र यादव के परिजनों से मिलकर उनकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद वे विधानसभा क्षेत्र शेखूपुर के ग्राम पसेई पहुंचे। वहां हादसे में मृतक विवेक यादव के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। तत्पश्चात वे विधानसभा क्षेत्र दातागंज के ग्राम मुडसेना पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक वीरभान सिंह यादव के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

परिजनों से बातचीत के दौरान सांसद ने स्थानीय प्रशासन, पुलिस और सरकार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि इतने बड़े हादसे के बाद भी पीड़ित परिवारों को न तो न्याय मिला है और न ही कोई ठोस आर्थिक सहायता, जो शासन-प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक तंत्र पीड़ितों की आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

सांसद ने सरकार से मांग की कि हादसे में मृत श्रमिकों के परिजनों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस कठिन समय में अपने परिवारों का भरण-पोषण कर सकें। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच विशेष जांच टीम (एसआईटी) से कराए जाने की मांग की, जिससे दोषियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह, पूर्व विधायक आरके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें