फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रमजानपुर के दंगल में मौसम अली ने आलम को दी पटखनी

विज्ञापन
रमजानपुर के दंगल में दाव-पेच आजमाते पहलवान। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कादरचौक। गांव रमजानपुर के मेले में तीसरे दिन के दंगल में चंदौसी के आलम पहलवान और कोटला के मौसम अली के बीच मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में मौसम अली ने आलम पहलवान को शिकस्त दी। आलम और मौसम अली की कुश्ती ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

पहलवानों की कुश्ती देखने दूरदराज से लोग पहुंचे। अयोध्या के पागल बाबा की कुश्ती भी रोमांचक रही। पटियाली के नितिन और जाहिद की कुश्ती बराबर पर छूटी। मोहित उसावां ने जानेअली, चंदौसी को हराया। हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के पहलवानों ने कुश्ती में भाग लिया। एटा के त्रिलकपुर के अनुज ने मध्य प्रदेश के लंबू पहलवान को हराया। इस मौके पर प्रधान अब्दुल मुत्तलिब, दिलशाद पहलवान, बब्बन, सत्तार, शहजाद नेता, सर्वे अली, कदीर प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें