फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके पति के खिलाफ सदस्यों ने किया हंगामा

विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे जिला पंचायत सदस्य ने जिला पंचायत अध्यक्ष व उनके पति
विज्ञापन
बदायूं। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में मंगलवार को कई सदस्य अध्यक्ष के खिलाफ धरने पर बैठ गए। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके पति के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। सदस्यों ने कहा कि जिला पंचायत में ठेकों और विकास कार्यों में नियम विरुद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मोर सिंह लोधी ने कहा कि अध्यक्ष वर्षा यादव के पति जितेंद्र यादव कार्यों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। बताया कि इस मुद्दे को कई बार बैठक में उठाया गया, लेकिन हर बार अनसुना कर दिया गया। आरोप लगाया कि कार्य आवंटन और बजट खर्च में मनमानी की जा रही है। जनता के पैसे का सही उपयोग नहीं किया जा रहा। कहा कि विकास कार्य जनता के हित में होने चाहिए, लेकिन यहां व्यक्तिगत फायदे के लिए योजनाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।
धरने में शामिल अन्य सदस्यों ने भी एक स्वर में कहा कि जिला पंचायत के ठेकों में पारदर्शिता नहीं है। पात्रता मानकों की अनदेखी की जा रही है। नाराज सदस्यों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही पारदर्शी व्यवस्था लागू नहीं की गई तो आंदोलन करेंगे। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव का कहना है कि जो सदस्य धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। उनसे बात हो गई है। उनकी कुछ मांगे मान ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें