फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली व बाइक की टक्कर, युवक की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। घर लौट रहे युवक की बाइक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई, जिसमें युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस व परिजन उसे इलाज को जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव लालोमई के रहने वाले इरफान 28 पुत्र शिकंदर मंगलवार को म्याऊं किसी काम से गया था। रात करीब दस बजे वह बाइक से घर लौट रहा था कि उसहैत कस्बे से पहले पेट्रोल पंप के पास लकड़ी भरे ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकरा गई। हादसे में इरफान गंभीर घायल हो गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए ले जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई। जिलेा अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें