बदायूं। कलक्ट्रेट में डीएम दीपा रंजन की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें अतिक्रमण हटाने, शहर में गंदगी, जलभराव, नालों की सफाई, मैनहॉल खुले होने जैसी कई समस्याओं को व्यापारियों ने रखा। डीएम ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान निष्पक्ष तरीके से चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसे ही चलता रहेगा।
व्यापारियों ने बताया कि दिल्ली व लखनऊ को जाने वाली एसी रोडवेज बसों की स्थिति ठीक नहीं है। डीएम ने सुधार का प्रयास करने को कहा। नालों की सफाई के मुद्दे पर ईओ अमित कुमार ने कहा कि व्यापारी शाम को दुकानों की सफाई करते समय सावधानी रखें। कोशिश करें कि कचरा नालियों में न जाए।
इस मौके पर सीडीओ ऋषिराज, एडीएम ऋतु पूनिया, एडीएम संतोष कुमार वैश्य, सीओ सिटी आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद