फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के गले की फांस बन गया मेडिकल कालेज के लैब टेक्नीशियन की पिटाई का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मेडिकल कॉलेज में मारपीट का मामला भाजपा कार्यकर्ताओं पर उल्टा पड़ गया है। मामला दर्ज करने वाली पुलिस किसी भी सूरत में वायरल सीसीटीवी फुटेज नकार नहीं पा रही है, जबकि भाजपा पदाधिकारी इसे किसी भी तरह रफा दफा करने के चक्कर में हैं। पुलिस तहरीर और वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाम कसने की तैयारी में है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं की बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन

अभी हाल में राजकीय मेडिकल कॉलेज में घुसकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लैब टेक्नीशियन के साथ जमकर मारपीट की थी। इससे एक दिन पहले भाजपा के जिलाध्यक्ष और चिकित्सक के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया था। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पहले चिकित्सक को मरीजों से अच्छी तरह बात करने की नसीहत दी थी लेकिन अंत में कह बैठे कि ‘बाहर निकल तुझे गाड़ी में डालकर उठा ले जाऊंगा’। ये मामला काफी गरमा गया था। इस मामले में चिकित्सक ने कोई कार्रवाई कराने से मना कर दिया लेकिन इसके दूसरे दिन मामला उस वक्त बिगड़ गया, जब भाजपा के उघैती मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा करीब 10-15 लोगों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और उन्होंने लैब टेक्नीशियन के साथ मारपीट की। इससे लैब टेक्नीशियन के चोटें भी आईं हैं। उसकी मेडिकल रिपोर्ट में चोट लगने की पुष्टि हुई है।
मामले में पुलिस मंडल अध्यक्ष व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। हालांकि भाजपा इन मामलों को किसी तरह रफा दफा करने के चक्कर में है लेकिन पुलिस किसी भी हालत में वायरल वीडियो नकार नहीं पा रही है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर हमलावर आरोपियों की पहचान करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें