फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को किया गया मतदान के लिए जागरूक

विज्ञापन
मतदाता दिवस पर बिल्सी के एनए कॉलेज में विद्यार्थियों को शपथ दिलाते एनटी मोहम्मद अजहर अंसारी। सं? - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। मतदाता दिवस पर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर एनए इंटर कॉलेज में एक सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर के कई विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। यहां नायब तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी ने छात्रों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है। सभी छात्र अपने-अपने गांव और आसपास के लोगों के पास जाकर मतदान का महत्व समझाएं। ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ सके। कार्यक्रम में नगर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, महेश बाल इंटर कॉलेज के छात्रों एवं शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामवीर सिंह, गीता सिंह, निर्दोष कुमार, आलोक सक्सेना, दिनेश कुमार माथुर, राजेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
बिल्सी डिग्री कालेज में हुई ऑनलाइन संगोष्ठी
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एक ऑनलाइन संगोष्ठी की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वसुधा श्रीवास्तव ने की।
वक्ताओं ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने वोट का उचित प्रयोग करना चाहिए। भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। इसलिए हर व्यक्ति का वोट राष्ट्र निर्माण में भागीदार होता है। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग अध्यक्ष आराधना वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत एक गणतांत्रिक देश बनने वाला था और भारत में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग का गठन जरूरी था। इसलिए 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग का गठन हुआ। 2011 से भारत निर्वाचन आयोग ने 25 जनवरी को स्थापना दिवस के रूप में मनाने के लिए 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मना कर राष्ट्र के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का दिन घोषित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने चार्ट, एवं स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में दलवीर, मनीषा, वैष्णव, स्वाति ,रचना, विनीता यादव, विपिन यादव आदि छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें