फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
संजो का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। विवाहिता का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। मायका पक्ष ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर से लापता हैं।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव मिहौना निवासी अनोखेलाल ने बताया कि उन्होंने बेटी संजो (20) की शादी करीब 10 महीने पहले बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सीतापुर निवासी नवल किशोर के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उससे दो लाख रुपये दहेज में देने की मांग करने लगे।
आरोप है कि रविवार शाम को सास, पति नवल किशोर, ननद निशा और अन्य परिजनों ने पुत्री को लाठी-डंडों से पीटा, जिसमें उसकी मौत हो गई। ससुरालवालों ने आत्महत्या दिखाने के लिए शव फंदे से लटका दिया और घर से भाग गए।
विज्ञापन

इधर, सास राजकुमारी थाना बिल्सी पहुंचीं और पड़ोसियों पर बहू को मारने का आरोप लगाकर तहरीर दी तो पुलिस ने मायके वालों को सूचना देकर बुलाया। मायके वाले थाने पहुंचे और ससुराल वालों के नाम तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस ने सास राजकुमारी को थाने में बैठा लिया है। अन्य ससुराल वाले लापता हैं। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें