फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
अर्चना फाइल फोटो। - फोटो : साइलेंसरों पर चलता बुलडोजर।
विज्ञापन
अलापुर। गांव गभियाई में सोमवार सुबह कमरे में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे पिता ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के गांव रामपालपुर निवासी वीरपाल राजपूत ने अपनी बेटी अर्चना (25) की शादी तीन साल पहले अलापुर के गांव गभियाई के कुलदीप राजपूत के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे। इसलिए वह बेटी को आए दिन परेशान करते थे। उन्होंने एक कार खरीदी थी। इस वजह से दामाद भी कार की मांग करने लगा था। सोमवार सुबह उन्हें जानकारी हुई कि बेटी की हत्या कर दी गई। जब वह बेटी के घर पहुंचे तो वहां उसका शव घर के आंगन में चारपाई पर रखा हुआ था। पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भिजवाया है। अर्चना की मौत से एक बेटा व एक बेटी के सिर से मां का साया उठ गया है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें