फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


वजीरगंज थानाक्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी नेत्रपाल ने इस्लामनगर थाना पुलिस को शुक्रवार को तहरीर दी। बताया है कि उन्हाेंने बेटी सुमन की शादी 15 जुलाई 2024 को इस्लामनगर के गांव अलीनगर निवासी ब्रजपाल के साथ की थी। शुक्रवार को सुबह सूचना मिली कि उसकी बेटी की ससुराल में मौत हो गई है।
सूचना मिलते ही गांव के तमाम लोगों के साथ वह बेटी के घर पहुंचे तो उसका शव कमरे में पड़ा था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पिता नेत्रपाल ने बताया कि शादी के बाद से पति और सास दहेज की मांग करते हुए बेटी का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे।
विज्ञापन

कई बार ससुराल वालों को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी की हत्या की है। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें