फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव सरनमई में केशपाल की 21 वर्षीय पत्नी शांति देवी की संदिग्ध हालात में शनिवार सुबह मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बरेली के थाना आंवला के गांव पुन्नापुर निवासी डालचंद्र ने अपनी बेटी शांति देवी की शादी उसहैत के गांव सरनमई के केशपाल के साथ की थी। मायके वालों का आरोप है कि ससुरालवाले दहेज में बाइक की मांग को लेकर अक्सर शांति देवी को प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर शांति की हत्या करके उसे खुदकुशी साबित करने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। डालचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने पति केशपाल, देवर गंगा सिंह, सौदान, पप्पू और ससुर लक्ष्मन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में सीओ उझानी जांच कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें