फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवाहिता की इलाज के दौरान मौत, पति पर पिटाई का आरोप

विज्ञापन
राधा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। पति की पिटाई से घायल विवाहिता की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने पति पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन


उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर निवासी संतोष ने सहसवान पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी बहन राधा की शादी 2016 में सहसवान कस्बे के मोहल्ला जहांगीरपुरी निवासी बिजली मैकेनिक उमेश से की थी। इस दौरान राधा के सात बच्चे हुए, लेकिन सभी मर गए। इसको लेकर उमेश बहन के साथ अक्सर मारपीट किया करता था।
आरोप है कि 15 फरवरी को भी उमेश ने राधा के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने मायके पक्ष को सूचना नहीं दी और मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती करा दिया। गंभीर चोट आने की वजह से सोमवार सुबह पांच बजे इलाज के दौरान राधा की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें